Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” के पास आज मिलना प्रारंभ हो गए है। गत वर्ष महोत्सव में उमड़े लोगों की भारी संख्या को देखते हुए इस बार ओर अधिक बड़े ग्राउंड की व्यवस्था की गई है जिससे प्रतिभागी जमकर ग्रुप डांस कर सकेंगे। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि प्रति वर्ष से अधिक भव्य व पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में बड़े ग्राउंड में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव में प्रवेश के नियम गत वर्ष की भांति ही रहेंगे। झंवर बस स्टैंड के पास स्थित रेनबो गार्डन एंड रिसोर्ट में आयोजित गरबा महोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही है। महोत्सव में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा। कार्यक्रम में एक पुरूष सदस्य के साथ एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य होगा। 12 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। आयोजन में महिलाएं व युवतियों के ग्रुप शामिल हो सकेंगे। प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पास को ही गले में रखना है जिसके लिए हर प्रतिभागी को डोरी मौके पर ही मिलेगी।

यहां मिल रहें है पास, आज ही अपना पास लेवें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर बार की तरह इस बार भी श्रीडूंगरगढ टाइम्स द्वारा आयोजित होने वाले ऐतिहासिक “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” में शामिल होने के लिए आज से पास मिलना प्रारम्भ हो गया है। आप भी आज से ही अपना पास लेना प्रारंभ करें। प्रवेश के लिए सीमित संख्या में पास है और अपना पास लेकर प्रवेश सुरक्षित करें। बता देवें पास आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय(घास मंडी) से ले सकते है। इसके साथ ही सिंधी कॉलोनी के रवि रिझवानी, मुख्य बाजर में दुर्गा पान भंडार के अमित पारीक, रूपेश गारमेंट भैंरूजी मंदिर के पीछे रवि सिंधी, एसडीसी डांस एकेडमी के सोमदत्त सैन, प्रज्ञा केकरी की प्रज्ञा वैद, कॉरियोग्राफर सुरभि भोजक व पार्षद रजत आसोपा से संपर्क कर आप अपना पास प्राप्त कर सकते है। बता देवें प्रति पास अनुशासन शुल्क मात्र 50 रुपए रखा गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत वर्ष 2022 के शानदार आयोजन की देखें कुछ फोटो
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरबा लवर्स से जमकर लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक युवतियों के ग्रुप हुए शामिल, जिनमें युवा भी रहे साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट जोड़ी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुई सजी धजी जोड़ियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होगा जमकर गरबा, पूरी तरह से सुरक्षित व सभ्य माहौल में।