Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भारतीय नववर्ष मनाने का उत्साह नागरिकों में हर वर्ष जबरदस्त नजर आता है परंतु इस बार नववर्ष का स्वागत समारोह संतो के सान्निध्य में ऐतिहासिक आयोजन होगा। हिन्दू नववर्ष समारोह समिति के कार्यकर्ता हर वर्ष की तरह एक ओर भगवा ध्वज वितरण, रंगोली सजाने, मुख्य चौराहों की सजावटें करने आदि की विभिन्न तैयारियों में जुटे है वहीं इस बार नववर्ष के पहले दिन 22 मार्च को ऐतिहासिक जागरण का आयोजन करने की तैयारियों में श्रीभैरव भक्त मंडल के कार्यकर्ता जुट गए है। कस्बे के गौरव पथ, गोपालदास चौक पर आयोजित होने वाले इस जागरण में निवाई टोंक से पूज्य संत प्रकाशदास महाराज और मास्टर नानू (बर्फानी बाबा) अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक रविवार रात अपना होटल प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में सामूहिक रूप से आयोजन को भव्य बनाने के हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।