Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-30 at 4.22.52 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। महिला शिक्षा से समाज की सामाजिक व आर्थिक उन्नति संस्कारों के साथ हो सकेगी और पारिवारिक विकास के नए रास्ते खुल सकेंगे। ये बात सेरूणा सरपंच मंजू कंवर ने गांव में आधुनिक लाईब्रेरी भवन की नींव रखते हुए कही। सरपंच ने गांव की बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई में ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के साथ शिक्षा के प्रति माहौल को बढ़ावा मिल सकेगा। ग्राम पंचायत सेरुणा में शिक्षा के प्रकाश को बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाईब्रेरी की नींव रखी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़ ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को माकूल माहौल देना भी जिम्मेदारी बन गई है और इस भवन के निर्माण से सेरुणा व नारसीसर गांव के बच्चों को अध्ययन के लिए शहरों की तरह उचित स्थान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भवन में बालिकाओं के लिए बैठने की अलग वातानुकूलित सीटें व ठंडे पेयजल की व्यवस्था होगी। भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा तथा 70 से अधिक बैठने की सीटें होगी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतियोगी युग में ये एक अनिवार्य सेवाओं की तरह ही आवश्यक हो गई है। गांव के बच्चे शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे तथा जरूरत होगी कि यहां विद्यार्थी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर राजकीय सेवाओं में शामिल होवें और गांव का नाम रोशन करें।  पण्डित कैलाश शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर नींव पूजन की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें व हीरालाल स्वामी, राजूनाथ, हेतराम शर्मा, महिपाल सिंह, पूनमचंद कूकना, पवन ज्याणी, प्रदीप राणा, मेनुदिन, मुलाराम भादू, भागुनाथ सिद्ध, मुलाराम गोदारा, लालाराम कुकना, राजेंद्र सिंह, बलवीरसिंह, भगवानाराम शर्मा, रणवीर सिंह आदि शामिल रहें।