Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230212-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2023। सामूहिक रंग खेलने का संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचने के साथ होगा म्यूजिक का धमाल, बरसेंगे रंग, मिलेंगे उपहार, ऐसा शानदार आयोजन होगा नेहरू पार्क में कल सुबह 11 बजे से 2 बजे तक। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित “रंग बरसे” कार्यक्रम को लेकर कस्बे में जबरदस्त उत्साह है। ध्यान रहें आयोजन में प्रवेश के लिए नेहरू पार्क के मुख्य दरवाजे के पास पंजीकरण टेबल लगाई जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक सभी महिलाएं व युवतियां वहीं मौके पर ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर भाग ले सकेंगे। हाई वोल्टेज म्यूजिक के साथ अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें खूब उपहार जितने का मौका सभी प्रतिभागियों को मिलेगा। पारिवारिक व सुरक्षित माहौल में होली खेलने के लिए महिलाओं व युवतियों की अनेक टोलियों ने आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। बड़ी संख्या में बच्चों सहित परिवार आयोजन में भाग लेंगे। यहां होली केवल गुलाल से खेली जाएगी तथा बीकानेर के प्रसिद्ध आरजे डिके का साथ रहेगा। नवविवाहित जोड़ों के लिए भी आयोजन यादगार रहेगा। कार्यक्रम के सहयोगी कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं परिवार सहित नागरिकों को होली की बधाई देंगे।