Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2024। क्षेत्र में गांव दुलचासर से बेनीसर के बीच में 9 किलोमीटर बनी नई सड़क का कार्य लंबे समय तक लंबित रहा एवं अब जब कार्य पूर्ण हुआ तो घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। विदित रहे कि गत सरकार के कार्यकाल के दौरान गांव दुलचासर से बेनीसर के बीच में 12 किलोमीटर की दूरी में से 9 किलोमीटर की दूरी तक की सड़क पास हुई थी एवं करीब 2.46 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण भी शुरू हो गया। हालांकि यह कार्य गत वर्ष ही पूर्ण होना था परंतु कार्य लंबित हो गया व सड़क पर डामरीकरण अब गत रविवार को पूर्ण हुआ है। इसके बाद शुक्रवार को सानिवि के कनिष्ठ अभियंता जब इस सड़क का मापजोख करने पहुंचे तो गांव दुलचासर निवासी शिवप्रकाश महिया, रामप्रसाद बुडिया, लक्ष्मण कस्वां, मोहनलाल महिया, श्रीराम गोदारा, गुलराज महिया आदि ने इसमें घटिया सामग्री लगाने एवं निर्धारित क्वालिटी की सड़क नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों ने हाथ से सड़क उखाड़ कर दिखाई एवं इस संबध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही है एवं ताजा डामर लगे होने के कारण सड़क अभी सुखी नहीं है। इसलिए यह थोड़े से प्रयास में उखड़ गई। यह सरकारी सपंत्ति को नुकसान पहुंचाना है व इस संबध में ग्रामीणों से समझाईश की गई है। आप भी देखें इस मामले का वायरल वीडियो:- https://fb.watch/va7Ncol8Xd/