Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-18 at 7.59.36 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में बुधवार सुबह उत्सव का सा माहौल रहा। यहां जेईई मेन में 12वीं के साथ सलेक्शन पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
छात्र शुभम बोथरा और मनीष शर्मा का उनके अभिभावकों का विद्यालय परिवार ने साफा व फूलमाला पहना कर सम्मान किया। पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा और विद्यार्थी गर्व व उत्साह से भर उठे। दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों और नियमित परिश्रम को दिया। दोनों ने मंच से जूनियर्स को अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान दोनों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षण टीम के मैनेजमेंट की सराहना करते हुए आभार जताया। अभिभावकों ने बच्चों में अनुशासन की प्रवृत्ति का स्वर्ण सा और सकारात्मक सोच को सोने पर सुहागा होने को बजरूरी बताया। बच्चों ने खूब उत्सव मनाया और पूनरासर बाबा के जयकारे लगाए। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षण स्टाफ व सभी का आभार जताया।