Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-06-11 at 20.07.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मंगलवार शाम को खासी गहमागहमी रही, यहां पर आईजी ओमप्रकाश द्वारा मंगलवार शाम को औचक निरीक्षण किया गया। जयपुर से बीकानेर लौटते हुए आईजी श्रीडूंगरगढ़ थाने रूके एवं थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने नियमित जनसुनवाई करने, मामलों की जांच लंबित नहीं रखे जाने के निर्देश दिए। आईजी ओमप्रकाश ने आगामी जुलाई से लागू हो रहे नए कानूनों के संबध में प्रशिक्षण लेने व नए कानूनों के आधार पर ही कार्रवाइयां करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएचओ इंद्रकुमार ने थाने के संबध में रिपोर्ट दी व परिसर का अवलोकन करवाया। आईजी ने थाने में सभी व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईजी ओमप्रकाश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईजी ने थाने में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।