Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2022। पूरे पूनरासर गांव में आज कौतुहल का माहौल है और अन्नानाथ पुत्र जैसनाथ के घर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। पूनरासर के अगुणा बास में रहने वाले अन्नानाथ ने सोमवार शाम को नया घर बनाने के लिए ट्रेक्टर से खुदाई प्रारंभ की और खुदाई प्रांरभ होने के साथ ही जमीन में करीब 3 फिट गहरी एक शिला निकली है। शिला को देखकर ट्रेक्टर चालक ने काम रोक दिया और अन्नानाथ ने आकर देखा तो शिला पर घोड़े पर प्रतिमा खुदी हुई नजर आई। देखते ही देखते आग की तरह खबर पूरे गांव में फैल गई और आज सुबह से लेकर दिनभर से ग्रामीण यहां आ आकर शिला को देख रहें है और धोक लगा रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि शिलालेख हजारो वर्ष पुराना प्रतित हो रहा है और उस पर भाषा भी कोई प्राचीन भाषा प्रतित हो रही है। आज शाम को ही यहां ग्रामीणों ने सत्संग का आयोजन भी रख लिया है और बड़ी संख्या में ग्रामीण इसे अमावस्या पर चमत्कार मान रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि शिला पर संवत 111 लिखा हुआ है और संत श्रीजगनाथजी का नाम भी अंकित है।