Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2022। गुरूवार को क्षेत्र के गांव जालबसर की रोही में आपस में लड़ाई झगड़ा करते पुलिस ने दो पक्षों के पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। झगड़े की सूचना पर हैड कांस्टेबल हवासिंह की टीम मौके पर पहुचीं। पुलिस टीम ने झगड़ते हुए दोनों पक्षों से समझाईश का प्रयास किया। परंतु आरोपी नहीं माने तो पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के कुल पांच जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 60 वर्षीय परमाराम व 65 वर्षीय उदाराम पुत्र परतुराम जाट, 29 वर्षीय श्रीराम उर्फ सहीराम पुत्र हेतराम जाट, 29 वर्षीय धर्माराम पुत्र उदाराम जाट, 19 वर्षीय रामकिशन पुत्र उदाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।