Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2021। निजी स्कूल संगठन स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े राज्यभर के निजी स्कूल संचालक शुक्रवार को जयपुर पहुंचे व बिरला ऑडिटोरियम के सामने मैदान में एकत्र होकर अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर सरकार को घेरा। सरकार ने पांच सदस्य शिष्टमंडल के साथ वार्ता करने के लिए शासन सचिवालय बुलाया और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, शासन सचिव स्कूल शिक्षा पी.के. गोयल तथा निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरव स्वामी एवं मंत्री महोदय के निजी सचिव व शासन उप सचिव के मध्य चर्चा हुई। हालांकि वार्ता के बाद के दोनों ओर से आए बयान भी विरोधाभास है और वार्ता को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मंडल ने मांगो पर सहमति की बात कहते हुए 5 सितंबर से पूरे स्कूल खोले जाने पर मंत्री द्वारा सहमति देने का दावा किया। परन्तु शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे सिरे से खारिज करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। यहां तक कि डोटासरा ने कहा कि 5 सितंबर से स्कूल खोलने को लेकर कोई बात नहीं हुई और कुछ स्कूल संचालक सिर्फ बवाल खड़ा करने के लिए अफवाह फैला रहें है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भीड़ एकत्र कर नेतागिरी में लगे है और ऐसे झूठे लोगों से मैं भविष्य में कभी नहीं मिलूंगा।
श्रीडूंगरगढ़ से प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे ये स्कूल संचालक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ता का परिणाम जो भी हो परन्तु प्रदर्शन में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में स्कूल संचालक पहुंचे व सरकार से स्कूलों को खोले जाने की मांग की। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, जिला उपाध्यक्ष मूलचन्द स्वामी, बनवारीलाल धेतरवाल, प्यारेलाल ढुकिया, सुरेंद्र महावर, रामचंद्र पुनिया, रामलाल मौर्य, नारायण चाहर, सुरेन्द्र चूरा, प्रमोद सारस्वत, श्यामसुंदर आचार्य, सुभाष कस्वां, राजेन्द्र कृष्णिया, मोहरसिंह पुनिया, प्रकाश गांधी, घनश्याम व्यास, भैरूंदान व्यास सहित 50 स्कूल संचालकों ने प्रदर्शन में भाग लिया।