Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-19 at 20.03.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव माणकरासर में सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं है और खेतों में किसानों को पूरी बिजली नहीं मिल रही है जिससे ग्रामीण परेशान है। मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर पहुंचा व विभागीय अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगे रखते हुए ज्ञापन दिए। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देते हुए बताया कि 2023 में क्रमोन्नत राउप्रावि में दो साल में शिक्षक नहीं लगाए गए है। जिससे 10वीं व 12वीं का शर्मनाक परिणाम रहा। ग्रामीणों ने कहा कि इससे गांव की बालिकाओं की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है और वे स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रही है। स्कूल केवल 6 शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो सालों में करीब एक दर्जन ज्ञापन दे दिए है। ग्रामीणों ने अब शीघ्र शिक्षक नहीं लगाए जाने पर स्कूल की तालाबंदी की चेतावनी दी। विभाग के अधिकारी ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण यहां से बिजली विभाग के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव माणकरासर में बिजली आपूर्ति समंदसर में बने जीएसएस से हो रही है। जिसमें विभाग के कार्मिक माणकरासर की लाइन मनमर्जी से काट देते है जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान होते है। गांव के खेतों में फसलें बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने यहां विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देते हुए बरसात नहीं होने व मूंगफली में बिना बिजली नुकसान की बात कहते हुए पूरी बिजली की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में गांव के रेवंतराम कुलड़िया, मघाराम मेघवाल, मोहन भूकर, राकेश पड़िहार, ईश्वरराम भूकर, तोलाराम सियाग, मोहन कुलडिया शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर पूरी बिजली की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग के अधिकारी से मिलकर शिक्षक लगाने की मांग की, ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने पर स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी भी दी।