Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-11 at 21.25.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। क्षेत्र में फटेहाल सड़कों को लेकर विभिन्न गांवो के ग्रामीण खासे परेशान है। मोमासर, लाछड़सर के ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर संघर्षरत है वहीं अब गांव दुसारणा बड़ा से बेनीसर फांटा तक की लिंक रोड की दयनीय स्थिति को लेकर ग्रामीण एकजुट होने लगे है। गुरूवार को ग्रामीणों ने विधायक निवास पर पहुंचकर इस सड़क के निर्माण की पूरजोर मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर गांव बेनीसर, भोजास व दुसारणा बड़ा गांव है और इस पर प्रतिदिनि बड़ी संख्या में ग्रामीणों का श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर या अन्यत्र आना जाना है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस मार्ग से अपने स्कूलों को आते जाते है, सैंकड़ो किसान व पशुपालकों के लिए, मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए तो सड़क भारी परेशानी का कारण बन गई है। आरएलपी में सक्रिय गांव के युवा सुनील गोदारा ने बताया कि सड़क नहीं केवल सड़क का नाम ही रह गया है। जगह जगह गड्ढे  है जिनमें बरसात का पानी भी भर जाता है। स्थानीय नेता को इस समस्या पर संज्ञान लेकर हजारों ग्रामीणों को राहत देने का काम करना चाहिए। विधायक के नाम ज्ञापन ग्रामीणों ने विधायक के निजी सहायक भवानी तावणियां को दिया। ग्रामीणों ने एकस्वर में बेनीसर फांटा से दुसारना तक करीब 14 किलोमीटर सड़क का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की। इस दौरान गांव के दिलीप सेरडीया, परमेश्वर नायक, भंवरलाल सारण, लालचंद गोदारा, सांवरमल गोदारा, गोपालराम मेघवाल, रामप्रताप, महावीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विधायक के नाम दिया ज्ञापन।