Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2024। गत 8 अगस्त 2024 को ही गुसाईसर बड़ा जीएसएस को एक नई लाइन से जोड़ा गया जिसका उद्घाटन विधायक ने किया। इस लाइन के जुड़ने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद भी बंधी परंतु गांव लोढेरा, मणकरासर व बींझासर के ग्रामीण राहत तो दूर तीन से बुरी तरह से परेशान है। आजादी के पर्व पर ग्रामीण बिजली समस्या से आजादी दिलवाने की गुहार विभाग व जनप्रतिनिधियों से लगा रहें है। लोढेरा के बीरबल जाट ने बताया कि तीन दिन में तीन घंटे भी बिजली नहीं आई है। मणकरासर के तोलाराम भूकर ने बताया कि तीन दिन से तीनों गांवो में बिजली नहीं आ रही है और विभागीय अधिकारियों को अनेकों बार कह दिया है। बींझासर के भैराराम गोदारा ने बताया कि ग्रामीण बिजली का इंतजार कर रहें है जिससे वे अपने रूके हुए कार्य कर सकें। ग्रामीणों ने बताया कि फोन चार्ज करने व आटा पीसने के लिए भी परेशान हो गए है। विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि बरसात के समय में इंसुलेटर पंक्चर हो जाता है। ये लाइन लंबी है और इसमें थेह व गुसाईंसर बड़ा के बीच एक पंक्चर इंसुलेटर दुरस्त कर दिया गया है वहीं एक फाल्ट श्रीडूंगरगढ़ से गुसाईंसर बड़ा के बीच बुधवार शाम को ही निकाला गया है। एक इंसुलेटर और पंक्चर होने की सूचना मिली है। विभागीय कार्मिक इसे दुरस्त करने में लगे हुए है व शीघ्र ही लाइन शुरू कर पूरी बिजली देने का प्रयास किया जाएगा।