Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। गांव बिग्गा में नेहरू युवा मंडल के तत्वाधान में दिवंगत युवा मदनलाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को हा रहा है। शिविर का उद्घाटन फीता काटकर विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, सरपंच जसवीर सारण, सारस्वत समाज के बजरंग ओझा, लक्ष्मीनारायण सेवग, दिवंगत के परिवार से ज्ञानाराम मेघवाल, बल्लूराम मेघवाल, रक्त संग्रहण दल के डॉ कुलदीप मेहरा ने किया। शिविर में अतिथियों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे मौजिज ग्रामीणों ने दिवंगत मदनलाल को पुष्पाजंलि अर्पित की। सभी ने रक्तदान शिविर आयोजन को मानव सेवा के लिए किया गया अनुकरणीय कार्य बताया। अतिथियों ने युवाओं को किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए आगे बढ़ कर रक्तदान करने की प्रेरणा दी। गांव के समाजसेवी बृजलाल तावणियां ने बताया कि गांव में रक्तदान का तीसरा आयोजन है और गांव के युवा उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर रक्तदान कर रहें है। सभी अतिथियों ने युवा रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। दोपहर 2 बजे तक शिविर में पीबीएम की टीम ने 140 यूनिट रक्त संग्रहण किया तथा जन सेवा ब्लड सेंटर ने 16 यूनिट रक्त संग्रहण किया है। रक्तदान अभी जारी है और शाम 4 बजे पूर्ण होगा। सभी रक्तदाताओं को नेहरू युवा मंडल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। शिविर में ओमप्रकाश सारण, रामलाल सहू, रमेश जाखड़, शंकरलाल पुरोहित, संतोष ओझा, महेंद्र सिंह राजपूत, बाबूलाल गिला, बैदप्रकाश भार्गव, गोपालराम गोदारा, सहित अनेक मौजिज ग्रामीण अपनी सक्रिय सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अतिथियों ने किया शिविर का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने दिवंगत मदनलाल मेघवाल को पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने युवा शक्ति को जरूरत मंद के लिए रक्तदान कर मानव सेवा में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला शक्ति भी पहुंची रक्तदान करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया रक्तदाताओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में युवा दे रहें रक्त का दान।