Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। नक्शों का डिजिटलाईजेशन करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर ड्रोन से गांव, शहर में आबादी क्षेत्र का सीमांकन किया जा रहा है। इस सीमांकन प्रक्रिया से ग्रामीणों में भय व संशय का माहौल छाया हुआ है। अनेक गांवो में इसकी जबरदस्त चर्चा है और सेटेलाइट नक्शे का मिलान जरीब पेमाइश से करने की मांग कर रहें है। बुधवार को गांव देराजसर के ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को ज्ञापन सौंपते हुए मूल नक्शे व वर्तमान आबादी के नक्शे में आ रहें अंतर को दुरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 60-65 साल पहले पंचायत ने पट्टे जारी कर दिए उन पट्टों को पंचायत के पट्टे ही दर्शाए जा रहें है। पीढ़ियो से आबाद लोगों को नक्शों में उथल पुथल दिखाया जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित हो रही है। बता देवें विभिन्न गांवो में यही समस्या सामने आ रही है और ग्रामीण इससे परेशान भी हो रहें है। ऐसे में ग्रामीण इन नक्शों में भारी तकनीकी खामियों में सुधार की मांग कर रहें है। इस पर तहसीलदार राजवीरसिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए नई टीम का गठन करने की बात कही।