Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2024। रीट परीक्षा देने वालों के लिए जरूरी खबर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आई है। रीट के आयोजन को लेकर बोर्ड अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य सरकार ने 9 जिले रद्द कर दिए है, उन जिलों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गृह जिला संशोधन का मौका दिया जाएगा। इन 9 जिलों में सेंटर नहीं बनाए जाएंगे। इसके साथ पहली बार प्रदेश के सभी 41 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव और रीट समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार महिला अभ्यर्थियों का सेंटर उनके गृह जिले में ही दिया जाएगा। बोर्ड की कोशिश रहेगी कि पुरुष अभ्यर्थियों को भी गृह जिला ही मिले। अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो पास ही का जिला आवंटन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को गृह जिले से संबंधित आशंका है, उन्हें करेक्शन का अवसर भी दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सभी कलेक्टर व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से परीक्षा सेंटरों की सूची 5 जनवरी तक मांगी है। सरकार ने राज्य में जिले 41 ही रखे हैं तो परीक्षा भी उसी अनुसार 41 जिलों में ही करवाई जाएगी। अब तक लेवल वन में 66,662, लेवल 2 में 1,60,395 और दोनों ग्रुप में 19,620 ने आवेदन आएं हैं। इस प्रकार यह संख्या करीब 2.5 लाख के करीब है। सेंटरों की संख्या रीट में आने वाले आवेदन की संख्या के आधार पर होगी। विदित रहें बोर्ड की ओर से रीट का आयोजन जिला मुख्यालयों पर ही कराया जाता रहा है। साल 2022 में भी 33 जिलों में सेंटर बनाए गए थे। अब इस बार सरकार ने 50 की जगह जिलों को घटाकर 41 कर दिया है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन 41 जिलों में ही होगा। दोनों लेवल के लिए अलग-अलग पारी में एग्जाम होगा।