Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनाव में पर्चा भरने जा रहें है तो ध्यान देवें की इस बार श्रीडूंगरगढ़ में 40 वार्ड है और प्रशासन ने भी वार्ड बढ़ने के साथ ही अपनी तैयारियां बढ़ा ली है। कस्बे के चुनावों में दो रिर्टनिंग अधिकारी लगाएं गए है। वार्ड 1 से 20 तक एसडीएम दिव्या चौधरी रिर्टनिंग अधिकारी है, जो एसडीएम कार्यालय में ही इन वार्डों के आवेदन स्वीकार कर रही है। वार्ड 21 से 40 तक के लिए आररएस सवीना विश्नोई को रिर्टनिंग अधिकारी लगाया गया है और इन्होंने अपना कैम्प कार्यालय पंचायत समिति सभागार में बनाया है। वार्ड 21 से 40 तक के आवेदन इनके पास किए जाएगें। अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे है व कर्मचारियों से चुनाव सम्बंधित रिपोर्ट लगातार ले रहे है। बता देवें अब तक मलमास होने के कारण आज से दावेदार अपने आवेदन भरेंगे। शुक्रवार को आवेदन की अंतिम तारीख है और आज व कल दो ही में सभी आवेदन किए जाएंगे।