Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2023। क्षेत्र में आदतन अपराधी लगातार छोटी मोटी चोरियां कर रहे है एवं पुलिस नियंत्रण से बाहर इन चोरों की कारगुजारियों के कारण आमजन खासे परेशान हो रहे है। इसी क्रम में अब गांव ऊपनी में सार्वजनिक ट्यूबवेल की केबल चोरी का मामला सामने आया है। ऊपनी सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा ने हाजिर थाना होकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि गांव में गोदारों के बास में आदूनाथ की फेक्ट्री के पास ट्यूबवेल स्थित है। जिसमें से अज्ञात चोर ने गत 30 नवम्बर की रात को करीब 550 मीटर केबल काट कर चोरी कर ली। ट्यूबवेलों में से केबल चुराने के मामले लगातार सामने आ रहे है एवं हजारों रुपए की केबल चोरों द्वारा आसानी से किसानों को व कबाड़ियों को बेची जा रही है।