Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। क्षेत्र के गांव कोटासर में क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हुआ है। यहां करणी माता मंदिर परिसर में चार दिन से किशोंरो ने शिविर में दैनिक जागरण, बौद्धिक चर्चाओं में संस्कारित जीवन की नियमावली जानी वहीं खेल, हवन की विधियां सिखकर, विनोद सभा में सहगीत गाए व सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया। शिविर में तहसील क्षेत्र के गांव झंझेऊ, पुन्दलसर, जोधासर, लखासर, श्रीडूंगरगढ़, गुंसाईसर, कोटासर, बीकानेर, रायसर आदि गांवों के 80 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। शिविर संचालन प्रमुख राजेन्द्र सिंह आलसर ने विदाई संदेश में शिविर की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया। सिंह ने शिविरों के आयोजन की महत्ता बताते हुए शाखाओं के माध्यम से युवावर्ग को सक्रिय रहने की बात कही। शिविर समापन में प्रार्थना वरिष्ठ स्वयंसेवक भागीरथ सिंह सेरूणा ने करवाई, विदाई गीत जेठु सिंह पुन्दलसर ने व सहगायन सन्दीप सिंह पुन्दलसर ने करवाया। शिविर सहयोगी रणवीरसिंह लखासर, भागीरथ सिंह, जसवंत सिंह झंझेऊ, ओमपाल सिंह जोधासर, कैलाश सिंह ढींगसरी मौजूद रहें। शिविर के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत पुन्दलसर, जयसिंह शेखावत पुन्दलसर, मदनसिंह शेखावत पुन्दलसर, लखासर के महेंद्र सिंह तंवर, मोहन सिंह देवड़ा आदि पधारे। गांव कोटासर के अगर सिंह, अमर सिंह, किशोरसिंह, मालसिंह, भगवंत सिंह, रेवंत सिंह, ओमसिंह भाटी, सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह, बाबू सिंह, राजू सिंह, रणवीर सिंह, प्रेम सिंह, हरि सिंह, मदन सिंह, गोपाल सिंह, गोपाल सिंह, कुशाल सिंह, मांगू सिंह, सवाई सिंह, भंवर सिंह, जीवराज सिंह आदि सभी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वयं सेवकों ने सीखें जीवनपयोगी गुण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 80 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में समापन हुआ शिविर का।