Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। यूथ कांग्रेस द्वारा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंच कर प्रति ग्रामीण से मिलने और गहलोत सरकार की योजनाओं से लाभांवित करने के लिए जन अधिकार आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के छह गांवों में कार्यकर्ताओं की टोलियां पहुंची। जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के गाँव नौसरिया, मिंगसरिया, बाड़ेला, बरजांगसर, केउ नई, केऊ पुरानी, जाखासर नया, जाखासर पुराना आदि में पहुंचें और नुक्कड़ सभाएं, चौपालों पर चर्चा, दुकानों, घरों में सामूहिक हथाई आदि के माध्यम से में सभायें की और प्रत्येक नागरिक को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए प्रयास किए। इन चर्चाओं में राज्यसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के पत्रक वितरण किए गए एवं समस्त योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों से बजट पर प्रतिक्रियांए भी ली गई और सभी लोग गहलोत के आम बजट के प्रति आभारी रहे।