Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2021। सोमवार को कस्बे की अम्बेडकर कॉलोनी व गांव बिग्गा की बीएड कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 65वें महानिर्वाण दिवस पर युवाओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प किया व युगपुरुष अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। अंबेडकर कॉलोनी में अंबेडकर युवा संगठन के  कार्यकर्ताओं व कॉलोनी के नागरिकों ने बाबासाहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के युवा संदीप जयपाल ने शिक्षा का महत्व समझाते हुए लोकतंत्र में मतदान की शक्ति नागरिकों को बताई। संगठन के युवाओं ने बाबासाहब के सामाजिक न्याय पर दिए गए योगदान पर चर्चा की। युवाओं ने कॉलोनी में कुरीतियों को त्यागने व शिक्षित व नशामुक्त समाज निर्माण करने की जागृति लाने का संकल्प लिया। यहां मांगीलाल मेघवाल, मोहन, नानूराम, इमरान, रामचंद्र, भादर, राकेश, मांगीलाल, हड़मान, सुभाष जावा, विशाल, विनय, किशन, सुनील, विक्रम, राहुल, श्याम, पूनमचंद, प्रेम, देवीलाल, दीपक, लूणाराम, बालाराम कताला सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

श्रीआदर्श कॉलेज में शिक्षा की अलख जगाने का प्रण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बाबा साहब डॉ.बी. आर. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण  दिवस पर कॉलेज स्टाफ व छात्रों ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि देते हुए समाज में शिक्षा के प्रति अलख जगाने का प्रण किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य ममता चौधरी, शिक्षक गिरीश, प्रेम, जसोदा, सुरेश ने युवाओं को संबोधित किया। एसएफआई जिला कमेटी सदस्य सुरेश बारोटिया ने बाबा साहब के सामाजिक योगदान पर व्याख्यान दिया। यहां सपनेश, सुरभि, शिल्पी, जसोदा, गायत्री, निधि, प्रेम, रामकिशन सहित अनेक छात्र उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा साहेब के महानिर्वाण दिवस पर अंबेडकर कॉलोनी में युवाओं ने शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बीएड कॉलेज में स्टॉफ व विद्यार्थियों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।