Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। 2023 के अंतिम दिन रविवार शाम गांव ठुकरियासर के युवाओं ने सूरत में स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया। गांव से दूर परदेस में एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लेने के साथ ही अस्पर्शयता व छुआछूत को समाप्त करने में अपना सकारात्मक योगदान देने का प्रण किया। समारोह में ठुकरियासर निवासी व सूरत प्रवासी सभी युवा शामिल हुए। इन युवाओं ने हिंदुत्व के सरंक्षण व जातिभेद मिटाने की पहल करने के विषय पर लंबा चर्चा सत्र रखा व अपने अपने विचार व्यक्त किए। युवाओं ने अनेक खेल खेलें व सामूहिक भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में महावीर, पवन, जयदेव, गीलाल, श्यामसुंदर, हनुमान, हरिओम, रामरख, घनश्याम, अंकलेश्वर, सीताराम, मुकेश, महावीर, महेंद्र, ताजाराम, मदनलाल, रामकिशन, देवाराम, नरेश, प्रेम, ओकरमल, गजानंद, रामनिवास, राजेश, चेतना, पवन, संतोष, सांवरमल, चेतनराम, सांवरमल, रतनलाल, मुखराम, शंकरलाल, श्रीभगवान, दीनदयाल, ओमप्रकाश, विजयपाल, जीतू, कन्हैयालाल, रामनिवास, गीरधारीलाल, चंदन, दीनदयाल सहित गांव के युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के युवाओं ने सूरत में एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करने का लिया संकल्प।