Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2021। गत दिनों गजनेर स्पोर्ट्स के हाथों श्रीडूंगरगढ़ ने हार कर बॉलीबाल ट्रॉफी गवाईं थी अब उस हार का बोझ आज सूरत में प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ वासियों ने गजनेर स्पोर्ट्स को हरा कर उतार दिया है। सूरत जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित एमपीएल-12 क्रिकेट ट्रॉफी में 30 टीमों ने भाग लिया और फाइनल में रोमांचक मैच  श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्ट्स व गजनेर स्पोर्ट्स के बीच में खेला गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्ट्स ने गजनेर स्पोर्ट्स को हराया। मैच बी.जे. पटेल ग्राउंड में खेला गया जहां बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को सूरत सहीत श्रीडूंगरगढ़ से विजय की बधाइयां मिल रही है। विजयी टीम के कप्तान अरविंद बिहाणी ने बताया कि टीम के खिलाड़ी रोहित सोमाणी, अजित सोमाणी, ईश्वर बाहेती, आनंद झंवर, गिरिराज गट्टाणी, तन्मय सारडा, अंकित चांडक, मनोज लोहिया, शुभम बिहाणी, राम प्रकाश माहेश्वरी, समित माहेश्वरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को श्रीडूंगरगढ़ से मिल रही है बधाइयां।