Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-29 at 15.11.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितम्बर 2024। रविवार को दो खबरें क्रिकेट की आ रही है, जिनमें क्षेत्र के युवाओं का उन्नत प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है। पहली खबर श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं जलगांव प्रवासी युवा का इंडियन टेनिस बाल क्रिकेट टीम के लिए चयन होने की है एवं दूसरी खबर स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम में एक ही गांव की आठ महिला खिलाडियों के चयन होने की है। पढ़ें दोनों खबरें एक साथ।
तुषार चौरडिया खेलेगा इंडियन टीम की और से अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं जलगांव प्रवासी तुषार चौरडिया का चयन आगामी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मालदीव में आयोजित होने वाली इंडो-मालदीव इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट मैच सीरिज 2024 में भाग लेने वाली इंडियन टीम में हुआ है। टेनिस बाल क्रिकेट फैडरेशन आफ इंडिया द्वारा टीम का गठन किया गया है एवं टीम में आलराऊंडर बैटसमैन के रूप में तुषार का भी चयन किया गया है। अब तुषार मालदीव के खिलाफ इंडियन टीम की और से खेलेगा। इस सीरीज का आयोजन टेनिस बाल क्रिकेट के प्रमोशन के लिए एशियन टेनिस बाल क्रिकेट फैडरेशन के तत्वाधान में मालदीव टेनिस बाल क्रिकेट फैडरेशन द्वारा किया जा रहा है। तुषार के पिता तेरापंथी सभा जलगांव के उपाध्यक्ष नौरतमल चौरडिया ने बताया कि तुषार ने क्रिकेट के लिए हैदराबाद, दिल्ली एवं दुबई में ट्रेनिंग ली है एवं पूर्व में एमजे कालेज, बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठ की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे है। साथ ही बीसीसीआई द्वारा आयोजित विज्जी ट्राफी में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी युवा तुषार चौरडिया खेलेगा इंडियन टेनिस बाल क्रिकेट टीम से।

एक ही गांव की आठ बेटियों का चयन हुआ स्टेट टूर्नामेंट के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों से श्रेष्ठ खिलाडियों का चयन कर स्टेट लेवल सीनियर टूर्नामेंट के लिए बीकानेर जिले की टीम बनाई गई है। जिले की इस टीम में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमीसर उत्तरादा की आठ बेटियों का चयन हुआ है। स्टेट टीम के लिए सलेक्ट हुई राउमावि लिखमीसर उत्तरादा की छात्रां सरिता बाना, मोनिका कूकणा, किरण गिला, सुनिता ज्याणी, मनीषा कस्वां, रचना भुंवाल, राजकुमारी भुंवाल, उर्मिला सुथार अब बांसवाडा में जिले के क्रिकेट कोच ओमप्रकाश भूंवाल के निर्देशन में बीकानेर टीम की और से खेलेंगी। विदित रहे कि लिखमीसर की छात्राएं महिला क्रिकेट में लगातार अपना परचम लहरा रही है एवं पूर्व में भी इस विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेल चुकी है। वहीं इस बार की जिला विजेता भी इसी विद्यालय की टीम बनी है। विद्यालय के स्टाफ लेखराम, मालाराम, हेतराम, रामचंद्र, विजय, मोटाराम, सोनम आदि ने इन बालिकाओं को सम्मानित किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमीसर उत्तरादा के राउमावि की आठ छात्राओं का सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन।