Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
note2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। सरदारशहर में ज्वैलरी सामान के थेले को हथियार की नोक पर लूट लेने के तीन आरोपी सरदारशहर पुलिस ने गिरफ्तार किए है जिनमें दो आरोपी श्रीडूंगरगढ के युवक है। इन युवको ने सरदारशहर के कच्चा बस स्टैण्ड पर 23 जनवरी को शाम 5.30 बजे विनोद कुमार पुत्र मगनलाल जाति प्रजापत से ज्वैलरी सामान के थेले को हथियार की नोक पर मारपीट कर लूट लिया व मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। 23 को ही मुकदमा दर्ज किया गया व शनिवार 24 जनवरी को ही मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 36 वर्षीय मोहनलाल कुम्हार निवासी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़, 21 वर्षीय बाबूलाल पुरी निवासी जेतासर, श्रीडूंगरगढ़, व 22 वर्षीय मोहित सोनी निवासी सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात का खुलासा 24 घंटे में करने वाली पुलिस टीम

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बीकानेर महानिरीक्षक के अपराधियों की धरपकड़ अभियान में आरपीएस योगेन्द्र फोजदार चुरू के निर्देशन में तीनों आरेपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मी जांच मामले के जांच अधिकारीउपनिरीक्षक माणकलाल, हैडकांन्सटेबल संजय बसेरा, कॉन्सटेबल दलीप सिंह, रामचंद्र, प्रमोद कुमार, महेन्द्र, विजेन्द्र, कृष्णकुमार, मनोज कुमार, गणपतराम, नरेन्द्र, नरेश कुमार, जगदीश प्रसाद, मानसिंह शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर में हुई लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।