Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के रक्तदाता युवा क्षेत्र का नाम पूरे जिले में रक्तदान क्षेत्र में अग्रणी रख रहे हैं और इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्र के गांव बेनीसर में एक ओर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बेनीसर में अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के पूर्व अध्यक्ष नारायण नाथ गोदारा की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर स्पोर्ट्स क्लब एंव ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासो ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 151 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, किशनाराम गोदारा, शिव तावनियां, बृजलाल तावनियाँ, डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, कांग्रेस नेता भगवानाराम गोदारा, हरिराम बाना, शुभम शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज डागा, रामकिशन सहु सहित कई विशिष्ट जन शामिल हुए। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लालचन्द सिद्ध, रिटायर्ड तहसीलदार बीरबलनाथ सिद्ध, गणेशाराम पोटलिया, देवनाथ गोदारा, जिज्ञासु सिद्ध, सागरराम मेघवाल, ओमप्रकाश डोगीवाल, नारायण गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, मदननाथ, किशन सिंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आगंतुकों आभार जताया।