Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। क्षेत्र के युवा नेता क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर युवाओं को जोड़ कर समाधान के लिए आवाज उठा रहें है। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने आक्रामक तेवर के साथ आज क्षेत्र के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कि बिजली पानी की समस्या का हल करना विभागों व नेताओं का काम है और इसके लिए वाहवाही लूटने की चाहत से क्षेत्रीय नेता ऊपर उठे और जनता के साथ अन्याय बंद करें। उपखंड के 40 गांवो के ग्रामीणों की समस्या को आगे बढ़कर उठाएं। बाना ने ये बात आज रेलवे फाटक पर युवाओं के साथ रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का संकल्प लेते हुए कही। बाना ने युवाओं को ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने तक संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। कई गांवो से संकल्प सभा में शामिल हुए युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया व सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने की बात कही। युवाओं ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के 40 गांवों के हजारों ग्रामीण ही नहीं यहां बीदासर, सालासर आने जाने वाले सैंकड़ो यात्री भारी परेशानी झेल रहें है और आगामी दिनों में ट्रेनों का ट्रैफिक बढ़ने के साथ ही ये समस्या विकराल रूप ले लेगी। यहां सरकार से ओवर ब्रिज स्वीकृत करवाने हेतु युवाओं ने प्रदर्शन के बाद उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। संकल्प सभा में बाना सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, सरपंच बाडेला रामप्रताप खिलेरी, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी ने संबोधित करते हुए इस ओवरब्रिज का निर्माण करवाने का संकल्प लिया।

प्रदर्शन में शामिल हो इन्होंने लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने संघर्ष करने का संकल्प लिया। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में संतोष गोदारा, जगराम बाना,महेश पिलानिया, देवीलाल बाना, भँवरलाल जोशी, रामप्रताप सारण, ओमप्रकाश भादू, गोल्डन तंवर, किशन वाल्मीकि, गिरधारी नेहरा, तोलाराम सांसी, शुभम शर्मा, भागीरथ गोदारा, भागुराम , मोशिन खान, निर्मल कुमार, तुलसीराम जाखड़, रामप्रताप खिलेरी, लेखराम डेलू, भैराराम साहू, प्रहलाद सिद्ध, ओमप्रकाश जाखड़, शिवरतन जाखड़, मुनीराम माहिया, शेराराम सहु, गोपालराम, गोविंद, संजय कटारिया, शिवरतन खिलेरी, भागीरथ जाखड़, नंदराम जाखड़, महेंद्र मोटसरा, हड़मान, ओमप्रकाश, गणपत जाखड़, भूराराम, मदनलाल नैन, धर्मेंद्र बाना, मनीराम, मामराज सेराडिया, दुलाराम, नानक बाना, भवँरनाथ, देवीलाल, हंसराज, लालचंद, जालूराम, डालाराम, कृष्णा चांवरिया, मांगीलाल, रामूराम नायक, हड़मान, श्रवण नायक, विनोद सुथार, दुर्गाराम, पूनमचन्द जाखड़, रामदेव बाना, संतोष बाना, गजानंद, अजय जैन, शीशपाल, संजय सारस्वत, सहीराम बाना, मांगीलाल, बाबूलाल, परमेश्वर, रामप्रताप डेलू, जेठाराम, निर्मल, रूपाराम, बनवारी, हड़मान तरड़, धने खां, बाबू खां, सन्तोष, मुकेश, आदिल बहलीम, ओमप्रकाश जाखड़, समीर पावते, अकबर खान, खेमनाथ सहित अनेक युवाओं ने ब्रिज निर्माण की मांग सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाथ उठाकर युवाओं ने लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 40 गांवो की परेशानी का हल सरकार से निकलवाने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर आकर वार्ता की व समस्या को नोट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के बाद पहुंचे उपखंड कार्यालय।