Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-08 at 20.18.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। बीकानेर में नक़ली बीज निर्माता और विक्रेता फर्मों को लाइसेंस देने की बदले में 30 करोड़ से अधिक की रिश्वत लेने वाले गिरफ्तार अफसर और मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं सहित पूरे गिरोह पर सख्त कार्यवाई की जाएं। आम युवा आज भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश में है और आहत भी है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करें। आरएलपी के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने ये बात कहते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन दिया। डॉ माचरा ने किसानों के साथ हुई ठगी को अन्याय और शोषण बताते हुए इसे जघन्य अपराध की श्रेणी में रखने की बात कही। माचरा ने कहा कि सरकारों की ग़लत नीतियों के कारण ही खेत में बैठा किसान यूरिया, डीएपी, खाद , बीज के अभाव में खून के आंसू रो रहा है और किसान की सुरक्षा का चोला पहने भ्रष्ट नेता और प्रशासन के लोग करोड़ों रुपए की रिश्वत लेकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। डॉ माचरा ने इस पूरे प्रकरण में कृषि मंत्री सहित फलोदी विधायक, नोखा के पूर्व विधायक के साथ रहने वाले लोगों से और विधायकों के मकान से गिरफ्तार दलालों के पूरे गठजोड़ की सीबीआई जांच की मांग की और तत्काल प्रभाव से कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग की।