Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2021। बीकानेर में सेना भर्ती केंद्र बनाने व शीघ्र भर्ती करवाने की मांग को लेकर युवाओं ने हुंकार भरी है और जिले के सभी गांवो तक पहुंच कर ये युवा युवा शक्ति से सम्पर्क कर रहें है। सभी युवाओं से 11 अक्टूबर को डूंगर कॉलेज से जिला कलेक्ट्रेट तक निकलने वाली शंखनाद रैली में भाग लेने का आह्वान कर रहें है। डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा के साथ युवा टीम ने आज क्षेत्र के सूडसर, गोपालसर, देराजसर, सेरूणा, गुसाईसर गांवों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहें युवाओं से संपर्क किया और उन्हें रैली को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया है। काननाथ गोदारा ने बताया कि इन सभी गांवो में युवाओं ने सेना भर्ती केंद्र बीकानेर बनाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। इस दौरान पूनमचंद घिंटाला, मनोज चौधरी, श्रवण चौधरी अन्य युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने की सेना भर्ती केंद्र की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा शंखनाद रैली की तैयारी में जुटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने भरी हुंकार, शंखनाद रैली की तैयारी में जुटें।