Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नोखा जिले के विद्यार्थी वर्ग ने अनुशासन की सीख के साथ प्राथमिक शिक्षा वर्ग पूर्ण किया तथा शुक्रवार शाम को शिविर का समापन हुआ। समापन में सभी युवकों ने पथसंचलन किया व शारीरिक व बौद्धिक दक्षता का प्रदर्शन किया। यहां गत 24 दिसंबर से विद्यालय में नोखा नगर, नोखा खंड, कोलायत खंड, पांचू खंड, देशनोक खंड, श्रीडूंगरगढ़ खंड, मोमासर खंड से कक्षा 9 से 12 के 153 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। संघ के नोखा जिला संघचालक सुरेंद्र सिंह के अनुसार वर्ग की दिनचर्या में प्रातः काल 5:00 से रात्रि 10:30 बजे तक स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें विभिन्न प्रकार के शारीरिक, बौद्धिक एवं व्यवस्था पक्ष के कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में प्रांतीय अधिकारी साजन राम, विभाग प्रचारक हितेश कुमार, विभाग कार्यवाह गोमाराम, सह विभाग कार्यवाह डॉक्टर बृजनंदन श्रृंगी, विभाग सेवा प्रमुख सुमेर दान, प्रचार प्रमुख अमरीष कृष्ण मोहता, सह जिला कार्यवाह सवाई सिंह, जिला प्रचारक विक्रम आदि का पाथेय स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ। वर्ग के सफल संचालन हेतु कुल 40 शिक्षक, प्रबंधकों की टोली लगातार कार्यशील रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 153 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने किया पथसंचलन।