Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर जॉन की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आज श्रीडूंगरगढ़ में न्यायाधीश अमरजीत सिंह ने बेट से बॉल को शॉट लगाकर किया। इस दौरान सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों का विशेष महत्व है क्योंकि इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह में विशिष्ठ अतिथि राजकीय बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर कच्छावा ने कहा कि हर वर्ग के लिए खेल आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक खेल को सम्मान दें। इस दौरान प्रबंधन समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचन्द्र राठी, प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण शर्मा, बजंरग लाल भोजक, सत्यदीप, महावीर माली, विनोद सुथार, खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, महावीर प्रसाद धामा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। न्यायाधीश अमरजीत सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

राजकीय महाविद्यालय के युवाओं ने यूथ कांग्रेस का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की क्रिकेट टीम के युवाओं के पास संसाधनों का अभाव है। टीम के कप्तान जितिन सिंह ने यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना से इस बारे में चर्चा की। बाना ने तुरंत खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट बनवाए व महाविद्यालय जाकर पूरी टीम को टी-शर्ट वितरित की। बाना ने क्रिकेट किट भी युवाओं को उपलब्ध करवाई। टीम के युवा जितिन सिंह, रामदेव जाखड़, रामकरण नायक, अजेय मीणा, मनीष सिंह, राजेश, अनिल, लालचंद गोदारा, रतनलाल, लिछमणराम ने हरिराम बाना का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। बाना ने महाविद्यालय स्टाफ के साथ युवाओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने सरकारी महाविद्यालय के खिलाड़ियों को टी-शर्ट व क्रिकेट किट भेंट दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने यूथ कांग्रेस का आभार जताया।