Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
n3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2022। क्षेत्र के गांव जेतासर में एक युवक को उसके पड़ौसियों ने कपड़े उतार कर पेड़ से बांधा और लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की जान बचाई व परिजन उसे अस्पताल लेकर आए तो युवक को गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया। युवक बीकानेर पीबीएम में भर्ती है व उसके पिता ने थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाया है। जेतासर निवासी द्वारकादास स्वामी ने इसी गांव के चंदूराम व देवीलाल पुत्र काशीराम, गोतम व संतोष पुत्र चंदूराम, कमल पुत्र मामराज, परमाराम पुत्र हड़मानाराम, रामलाल पुत्र गोपालराम ब्राह्मण पर अपने बेटे कमल को जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र कमल दास 9 सितंबर को तोलियासर मंदिर गया व रात्री करीब 10 बजे गांव लौट आया। जब वह घर के पास पहुंचा तो घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया लाठियों से मारपीट की। जब उसने बचाओ बचाओ का शोर मचाया तो मेरा बड़ा पुत्र श्रीकिशन बाहर आया तो आरोपियों ने कमल का अपहरण कर उसे जबरन मामराज के घर में ले गए और वहां उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए उसका फोन, 2500 रूपए सहित पर्स छीन लिया। श्रीकिशन ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमल को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। मेरे पुत्र को गंभीर चोटें लगी और उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यकारी बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।