Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-01-14 at 16.55.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव गोपालसर की रोही में देराजसर से गोपालसर की रोड़ पर अवैध शराब ले जाते हुए एक युवक शेरूणा पुलिस को देख शराब छोड़ भागा। शेरूणा थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि शुक्रवार रात को हैडकांस्टेबल जगदीश प्रसाद की अगुवाई में टीम गश्त पर निकली हुई थी। रात करीब 1 बजे देराजसर से गोपालसर की रोड़ पर पुलिस को देख कर एक युवक एक प्लास्टिक का कट्टा छोड़ कर भाग छूटा। कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें 43 पव्वें अवैध देशी शराब के थे, जिन्हें जब्त किया गया। भागने वाले युवक की पहचान गंगाशहर, बीकानेर निवासी विशाल भार्गव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।