Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2022। तहसील के गांव जोधासर में एक युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया है एवं परेशान युवती के पिता ने थाने पहुंच कर ढ़ूंढ निकालने की गुहार लगाई है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि लखासर निवासी पुनमाराम नायक ने जोधासर गांव में ट्यूबवेल काश्त पर लिया हुआ है। उसका पुत्र जयचंद गत 2 दिसम्बर को पड़ौसी ट्यूबवेल मोहनराम की पुत्री 21 वर्षीया सावित्री को अपने साथ भगा ले गया। मोहनराम ने मामला दर्ज करवाया है और पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।