Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2023। क्षेत्र में दर्दनाक मौत की घटना गांव सूडसर में हुई है। यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास दोपहर तीन बजे ट्रेन आते देख एक युवक अचानक पटरी पर आया और लेट गया। ट्रेन के पायलट ने उसे देखकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया परंतु युवक ट्रेन से कट कर मौत का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूडसर निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ईश्वर सांसी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। सेरूणा थानेदार रामचंद्र ढाका, एएसआई राजकुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।