Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितबंर 2020। नेशनल हाइवे पर लगातार हो रहे हादसे दर्दनाक हो गए है। इस रोड पर एक्सीडेंट में अपने घर के जवान पुत्र को खोने वाले एक पिता ने आज थाने पंहुच कर न्याय मांगा। 11 सितबंर को कितासर के पास इनोवा गाड़ी से टक्कर में 26 एक वर्षीय युवक ने अपनी जान गंवा दी और उसके पिता ने आज श्रीडूंगरगढ थाने में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मृत युवक के पिता शीशराम जाट निवासी धोलाखेड़ा तहसील उदयपुरवाटी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मुकेश 11 सितबंर को मोटरसाईकिल से गांव नानदड़ा तहसील कोलायत जा रहा था। मोटरसाईकिल कोलसीया निवासी मनीष कुमार पुजारी चला रहा था और कितासर के पास इनोवा आरजे 36 टीए 0379 को चालक सुमेरसिंह ने लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में घूमाई। मेरे बेटे के सिर में अधिक चोटें आई व कितासर निवासियों ने राजकीय चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ पहुंचाया। यहां से बीकानेर रैफर किया गया और जिसका आज तड़के 2 बजे निधन हो गया है। शीशराम ने पुलिस को बताया कि पुत्र की जान बचाने के लिए ईलाज के दौरान वह मुकदमा दर्ज नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।