Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
पत्नी पीहर से नहीं लौटी तो कुंड में कुदा युवक, मौत, जानें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2021। पारिवारिक कलह और परेशानियों से व्यक्ति किस कदर टूट जाता है इसका उदाहरण श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव इंदपालसर बड़ा में देखने को मिला है। यहां पारिवारिक कलह से परेशान 25 वर्षीय युवक ने कुंड में कुद कर आत्महत्या कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि गांव इंदपालसर बड़ा निवासी 25 वर्षीय प्रेम पुत्र त्रिलोकचंद राणा पारिवारिक मसले में परेशान रहा था एवं उसकी पत्नी पिछले करीब चार वर्षों से अपने पीहर राजलदेसर ही रह रही थी। ऐसे में परेशान प्रेम ने सोमवार को अपने खेत में बने कुंड में छलांग लगा दी। कुंड में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबध में मृतक के भाई गोविंद राणा ने मर्ग दर्ज करवाई है।