Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240107-WA0059
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर शहर में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन अब कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। यहां तेरांपथ भवन धोलिया नोहरे में इस राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए विशेष तैयारियां की गई है। मंच एवं पांडाल सज चुका है एवं पांचों राष्ट्रीय कवि भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके है। इन कवियों के स्वागत एवं इनके साथ सेल्फी के लिए क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में सर्दी से बचाव के लिए बैठक व्यवस्थाएं भी कुर्सियों को सिमित कर रजाई के साथ गद़्दों की की गई है। साथ ही अलाव तपने एवं गर्म मूंगफलियों का आनंद भी श्रोता ले सकेगें। आप भी ना चुकें राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याती प्राप्त कर चुके कवि अमन अक्षर, राम भदावर, सुदीप भोला, सुनील व्यास एवं शशीकांत यादव को सुनने का मौका। कार्यक्रम कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।