Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। बुधवार रात को गांव केऊ के स्टैंड पर दो पिकअपों की आमने-सामने हुई टक्कर में गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मिंगसरिया निवासी सीताराम नायक ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें सीताराम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां विमलादेवी व मींरादेवी और मदनलाल के साथ केऊ पुरानी से जाखासर जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े वाहन का इंतजार कर रहे थे। केऊ की ओर से आ रही पिकअप को रूकने का इशारा किया तो पिकअप चालक ने गाड़ी साईड में लेकर रोक ली। वह चढ़ने में लगे तो सामने से आ रही सके दूसरी पिकअप चालक ने तेज व गफलत से गाड़ी चला कर पहली पिकअप को टक्कर मार दी। घटना में विमला देवी को गंभीर चोटें लगने से मृत्यु हो गई एवं अन्य तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई बलवीरसिंह को सुपुर्द की गई है।