Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। बिग्गाबास वार्ड 18 में एक निजी स्कूल शिक्षिका के घर आने जाने वाली महिला पर चोरी के आरोप का मामला दर्ज हुआ है। लाडनू निवासी सुप्रिया पुत्री श्यामसुंदर शर्मा वार्ड 18 के एक घर में किराएदार के रूप में रहती है। सुप्रिया ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उनके यहां उनकी एक सहेली का आना जाना था। परिवादी ने बताया कि गत 13 अप्रेल को वह अपनी बेटी को बोर्ड परीक्षा हॉल से लेने गई तो आरोपी महिला उनके घर में थी और उसके बाद घर में रखे गहने नहीं मिले। मुझे लगा मैंने ही कहीं ईधर उधर रख दिए होंगे पर तभी से आरोपी महिला के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ गया। मैं अपनी ईओ की परीक्षा के कारण व्यस्त थी और जब परीक्षा से फ्री होकर अपना सामान तलाश किया तो सोने के दो टॉपस, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल वगैरह घर से गायब मिली। परिवादी ने थाने पहुंच कर चोरी का मामला दर्ज करवाया है और हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश मामले की जांच कर रहें है।