Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-01-10 at 20.53.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। लगातार क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदातें तो हो ही रही है वहीं दूसरी ओर बाजारों में छोटी छोटी चोरियों की अनेकों वारदाते होने लगी है। आज बॉम्बे मॉल के पास स्थित एक राशन की दुकान से चोरी की वारदात हुई। गौरीशंकर पारीक की दुकान में एक महिला एक बालक को गोद में लेकर आई और विभिन्न सामग्री लेने के लिए सामान बताया। पारीक पीछे की ओर सामान लेने गए तो महिला ने करीब 2000 का सामान उठाकर थैले में डाल लिया। महिला ने सामान पैक करने का कहा और दुकान से निकल गई। महिला के जाने के बाद पारीक को चोरी का अंदेशा हुआ। सामान की जांच की तो करीब 2000 रूपए का सामान चोरी हो गया है। आस पास की दुकानों के कैमरे खंगालने के बाद महिला का फोटो वीडियो तो मिल सका है। पारीक अब महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रहें है। वहीं बता देवें दुकान में सामान देखने व लेने के दौरान सामान उठाकर ले जाने की अनेक घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसे में दुकानदार सचेत रहें व सामान बेचने के साथ अपने सामान की रखवाली भी करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे को गोद में लेकर आई महिला राशन की दुकान से उठाकर ले गई सामान।