Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं देना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उसे इस कारण सलाखों के पीछे डाल दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव सोनियासर मिठिया निवासी बाबूलाल नाई का बीकानेर निवासी अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। और इसी विवाद में न्यायालय ने उसे 4500 रुपये प्रतिमाह अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे। लेकिन आरोपी ने पिछले लंबे समय से गुजारा भत्ता नहीं दिया। इस पर उसकी पत्नी ने पुनः न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेशों पर हेडकांस्टेबल आवड़दान ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में डाला है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।