Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2021। कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में आज धूलभरी आंधी के साथ बादल छाए रहने से गर्मी से नागरिकों को राहत मिली है। उत्तरी भारत में 15 मई तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के एक के बाद एक डिस्टरबेंस आने से राजस्थान में भी मौसम में भीषण गर्मी वाले दिन से बचाव हो रखा है। बुधवार और गुरुवार को राजस्थान में लू का प्रभाव भी रहेगा और आज दिनभर धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने जताया है। आज और कल हवाओं में नमी रहेगी और 14 मई से मौसम साफ होने लगेगा। बता देवें खेतों में किसान मूंगफली बिजाई की तैयारियों में जुटें है और कपास की बिजाई कर दी गई है। मूंगफली के बीज तैयार करने के साथ ही खेतों को पानी से छिड़काव कर बुवाई के लिए तैयार कर रहें है।