Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र के 40 गांवों की जिंदगी रेलवे फाटक के कारण दिन भर में 20 बार से अधिक समय के लिए थम रही है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों के आंदोलन को 31 दिन पूर्ण हो गए है। लेकिन सरकार क्षेत्र की जनता के आक्रोश को समझ नहीं रही है। क्षेत्रवासियों के आक्रोश को भांपने में प्रशासन द्वारा की जा रही इस गलती के कारण अब आंदोलन का रूप बदला जाएगा और इसका जिम्मेदार सरकार व प्रशासन ही होगें। यह चेतावनी जारी की जा रही है श्रीडूंगरगढ़- सुजानगढ़ रोड पर बने हुए रेलवे फाटक पर चल रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के आंदोलन स्थल से। सोमवार को रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले 31वें दिन भी धरना जारी रहा एवं क्रमिक भूख हड़ताल के 17 वें दिन आज श्याम सारण, संदीप जयपाल ने अनशन किया। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ एवं समिति संरक्षक श्याम सुंदर आर्य ने सरकार की आंखें खोलने के लिए एक मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने पर पहुंचने का आह्वान नागरिकों से किया है। सोमवार को धरने पर रामकिशन गावड़िया, सरपंच मलाराम सारण, सीताराम बिश्नोई, हेमनाथ जाखड़, पूर्व प्रधान सुरजाराम भुवांल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनशनकारियों का किया गया माल्यापर्ण।

दुसारणा मार्ग पर छोटा खर्च, यहां तो सुन लो!
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2023। रेलवे बोर्ड का निर्णय है कि जितने भी कट्टानी मार्ग है उन पर रेलवे अंडरब्रिज बनाए जाएंगे और इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़- दुसारणा कट्टानी मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज स्वीकृत भी किया गया था। लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी ये कार्य मूर्त रूप में नहीं आ पाया है। इस मार्ग पर रेलवे पटरियों के कारण दिक्कतों का सामना करने वाले किसान आंदोलनरत है। इस आंदोलन के भी आज 23 दिन पूर्ण हो गए है। सोमवार को यहां रेखाराम बाना, दूलनाथ बाना, रामकुमार चौधरी, उमाराम बाना, विकास टांडी, मुखराम बाना, भागीरथ भादू, मूलाराम गोदारा, सुल्तानाराम, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में रेलवे के नजरिए से रेलवे अंडरब्रिज को छोटा खर्च बताते हुए हर स्थिति में तुरंत ही रेलवे अंडरब्रिज बनवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा कटाणी मार्ग पर धरने पर बैठे किसानों की एक ही मांग, हर हाल में हो रेलवे अंडरब्रिज।