Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या व्यापारी, श्रमिक, कामगार वर्ग के सैंकड़ो लोग दिल्ली रहते है और दिल्ली रूट पर बसों के बंद होने से क्षेत्रवासी खासे परेशान हुए। अनेक ग्रामीण प्रवासियो ने इस संबंध में रोडवेज से संपर्क कर पुन: बसें चलाने का आग्रह भी किया। अब बड़ी सख्ंया में यात्रियों को राहत मिलेगी व दिल्ली रूट पर पुन: बसें दौड़ेगी। बीकानेर रोडवेज़ को मिलीं 4 बसें दिल्ली रूट पर चलेगी। शीघ्र ही प्रारंभ होने की जानकारी रोडवेज सुत्रों से प्राप्त हुई है। इन बसों का अनुबंध होना शेष है और शीघ्र ही अनुबंध होते ही संचालन प्रारंभ हो जाएगा। तीन महीने पूर्व बीकानेर रोडवेज आगार की 25 बसों का अनुबंध खत्म हो गया था। छह पुराने वर्जन की होने के कारण दिल्ली में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लग गया था। ऐसे में पिछले तीन महीने से बीकानेर से दिल्ली जाने वालों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी अथवा निजी बसों में सफर करना पड़ रहा था। जानकार सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन के कारण ये बसें एक बारगी तो दिल्ली न चलाकर झुंझुनूं व अन्य शहरों के लिए चलाई जा सकती है।