Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के विप्र बंधुओं ने बीकानेर से चैन्नई तक निभाई क्षेत्र की आन बान, देखें खास कवरेज।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ की पहचान रक्तदाता उपखंड के रूप में बन चुकी है और यहां के युवा देश भर में कहीं भी हो इस पहचान को कायम रखने के लिए प्रयासरत रहते है। श्रीडूंगरगढ़ के विप्र बंधुओं ने आज बीकानेर से चैन्नई तक रक्तदान कर क्षेत्रीय रीत निभाई और शिविरों की शान बनकर क्षेत्र की आन बान को निभाया है।
श्रीडूंगरगढ़ से रक्तदान करने बीकानेर पहुंचे विप्र बंधु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव व विप्र फांउडेशन के 13वें स्थापना दिवस पर पीबीएम बल्ड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 40 युवाओं ने रक्तदान किया है। विप्र फांउडेशन के भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने क्षेत्रीय युवाओं का हौसला बढ़ाया। सारस्वत ने सभी रक्तदाता युवाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष श्याम सुदंर पुरोहित, युवा प्रकोष्ठ्र रजत आसोपा, सन्तोष बोहरा, सुरेन्द्र चुरा, सत्यनारायण तांवणियां, आईदान जोशी, प्रदीप जोशी, अध्यक्ष छ:न्याति ब्राह्मण महासंघ पवन सारस्वत, श्याम जोशी, भवानी तांवणिया, गोपाल, सुनिल तावणिंया, बालकृष्ण महर्षि, पवन इन्दोरिया, बलवीर मोट, ओमप्रकाश गुरावा, श्याम सारस्वा सहित अनेक कार्यकर्ता पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ अंचल के विप्र बंधुओं ने चैन्नई में निभाई जिम्मेदारी, बने क्षेत्र की पहचान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस पर देश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। चैन्नई में भी फाउंडेशन द्वारा 6 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया है। टाइम्स के नियमित पाठक व कस्बे के बिग्गाबास निवासी विष्णुसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चैन्नई के साहुकरपेठ स्थित श्रीखेतेश्वर भवन में आयोजित शिविर में श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया है। यहां विप्र फांउडेशन तमिलनाडु के मंत्री राजेरा गांव के अशोक कुमार ने सभी रक्तदाता युवाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर रहें है। अशोक कुमार ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए वर्ष में एकबार अवश्य रक्तदान करने की प्ररेणा युवाओं को दी। यहां प्रदीप मोट, पवन शर्मा, विष्णुसिंह, शिवरतन शर्मा, पवन कुमार पारीक, इंद्रचंद ओझा, राकेश नाथ सहित अनेक स्थानीय युवा उपस्थित रहें व रक्तदान देते हुए अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम के ब्लड बैंक पहुंचे क्षेत्रीय विप्र युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चेन्नई में फाउंडेशन के तमिलनाडु शाखा के मंत्री अशोक कुमार ने रक्तदाता युवाओं को सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में रक्तदाता युवाओं का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के युवकाों ने बीकानेर में किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चेन्नई में आयोजित शिविर में कालू निवासी इंदरचंद ओझा पहुंचे रक्तदान करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू के राकेश नाथ ने चैन्नई किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास निवासी चेन्नई प्रवासी पवन पारीक ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चेन्नई में रक्तदान करते शिवरतन शर्मा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदीप मोट ने चैन्नई में किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास निवासी पवन पारीक ने किया रक्तदान।