Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। पहाड़ो और बर्फबारी वाले प्रदेश हिमाचल में जीवन की विकट परिस्थितियां है और वहां श्रमिकों के मिलने में भी अनेक समस्याएं है और इसी कारण वहां निर्माण कार्यों में अनेक बाधाएं आती है। ग्राम पंचायत सेरूणा में ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए कार्यों को देखकर गांवो के विकास को लेकर हमारा उत्साह बढ़ गया है। ये बात हिमाचल प्रदेश से आए पंचायती राज के जनप्रतिनिधि व अधिकारी दल ने ग्राम पंचायत सेरूणा में आयोजित ग्राम सभा में कही। दल के सदस्यों ने कहा कि वे ग्राम सभा के माध्यम से जनजागृति व सांस्कृतिक जागृति के लिए भी कार्य कर रहें है। ये 30 सदस्यीय दल सेरूणा पहुंचा तो पंचायत मुख्यालय में एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ की अगुवाई में ग्राम विकास अधिकारी मानसिंह ने स्वागत किया। कनिष्ठ सहायक अभिलाषा शर्मा, वार्डपंच विक्रमसिंह चिमनाराम मेघवाल, बलवीरसिंह, गोपाल भादू ने अतिथि दल का फूलमालाओं व साफा पहनाकर स्वागत किया। भरतसिंह ने दोनों प्रदेशों की ग्राम पंचायतों में तुलनात्मक विवरण पेश करते हुए एमपी व एमएलए फंड से कार्य करवाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि गांवो के विकास के लिए राजनीतिक भेदभाव नहीं बरता जाना चाहिए जिससे कार्य प्रभावित नहीं हो और आमजन को राहत मिल सकें। दल को ग्राम पंचायत की कार्य प्रणाणी बताने के साथ ही ग्राम पंचायत का भ्रमण करवाया गया। पंचायत द्वारा करवाए गए निर्माण कार्य लाइब्रेरी भवन, बैंक भवन, सामुदायिक भवन व पंचायत परिसर का अवलोकन किया। दल सदस्यों ने पंचायत के कार्यों की सराहना की। सरपंच प्रतिनिधि ने रणवीर सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए विदा दी। बता देवें गत दिनों ग्राम पंचायत मोमासर के विकासशील कार्यों को देखने पंजाब से पंचायती राज जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का दल आया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सेरूणा में हिमाचल प्रदेश का दल आया, सराहे पंचायत के कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दल सदस्यों का उत्साह के साथ स्वागत सम्मान किया गया।