Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2023। छोटे गांवो में डाक विभाग द्वारा अपनी शाखाएं खोली जा रही है जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही योजनाओं के लाभ मिल सके। आज क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊंचाईड़ा में शाखा डाकघर भवन का उद्घाटन विभाग के एमओ लादूपुरी गोस्वामी सहित विशिष्ट अतिथि खिराजाराम मेघवाल ने फीता काटकर किया। गोस्वामी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए 10 अक्टूबर से पहले 100 नए खाते व 100 ही सुकन्या खाते खुलवाने की अपील की। गांव के भामाशाह जयनारायण जोशी ने जरूरतमंद 21 बालिकाओं के सुकन्या खाते खुलवाने की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने एमओ का डाकबाबू के रूप में साफा पहनाकर सम्मान किया। सरपंच प्रतिनिधि ने गांव में शाखा खुलने पर ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिलने की बात कहते हुए विभाग का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच यशोदा देवी ने की तथा किशनलाल जोशी, दीपक भंवरसिंह, मांगीलाल, जेठूसिंह, आशासिंह, सुल्तानसिंह, जगदीशसिंह, तोलाराम लखारा, चेनाराम, शिवदान, रामनारायण, अनिल, उम्मेदसिंह, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। लादूपुरी गोस्वामी ने सभी का आभार जताया।