Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आवेदन मांगे गए। गत सोमवार को विधायक की टिकिट आवेदन लेने आए श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत हुए आवेदनों की संख्या में बदलाव हो गया है। इसके बाद क्षेत्र में खासी राजनीतिक चर्चाएं चल पड़ी है। कांग्रेस के सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने बताया कि सोमवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पूर्व प्रधान सुरजमल भूंवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, राजेन्द्र बापेऊ व मुन्नीराम दुसाद ने आवेदन किया था। इनमें से राजेन्द्र बापेऊ ने अपना आवेदन स्टे कर लिया है। वहीं मंगलवार व बुधवार को रिड़ी सरपंच पति हेतराम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, समंदसर सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा ने भी अपना आवेदन दिया है। अब कांग्रेस में कुल 10 आवेदक टिकिट के दौड़ मैदान में है।
चार गोदारा आवेदक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के 10 दावेदारों में से चार जनें गोदारा है, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, संमदसर सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा शामिल हैं।
दो प्रधान दावेदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के दावेदारों में वर्तमान प्रधान पति एवं पूर्व उपप्रधान केसराराम गोदारा ने, व पूर्व प्रधान सुरजमल भूंवाल ने टिकिट के लिए अपना अपना दावा प्रस्तुत किया है।

बाप-बेटे, मामा-भानजा बने टिकिट के दावेदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के दावेदारों में रिश्तेदारी भी भारी है, यहां पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं उनके पुत्र प्रधान प्रतिनिधि दोनों दावेदार बने है वहीं पूर्व प्रधान सुरजमल भूंवाल व उनके भांजे रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ दोनों ने दावेदार बनकर आवेदन दिए है।

छोटे चुनाव हारे, उन्होंने भी पेश किया दावा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी के रूप में पार्षद व सरपंच जैसे छोटे चुनाव भी बुरी तरह से हारने वाले नेताओं ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है।

वीआरएस मांगा, टिकट को तैयार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस में दावेदार के रूप में मास्टर प्रभुराम बाना ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। बाना ने अपने शिक्षक पद से वीरआरएस (ऐच्छिक सेवा निवृति) लेने के लिए आवेदन कर चुके है एवं पार्टी टिकट देती है तो वे मैदान में होंगे। बाना की करीब तीन साल की सेवांए अभी शेष है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा नेता एवं रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़ भी मैदान में, दिया आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मास्टर प्रभूराम बाना ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी बनने का आवेदन।