Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

केन्द्रीय मंत्री ने पहुंच कर मनवाया गुंसाई का जन्मदिन, दी शुभकामनाएं, क्षेत्र के लिए 15 लाख के विकास कार्य की घोषणा।

WhatsApp Image 2024-12-07 at 20.07.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2024। क्षेत्र के भाजपा नेता एवं ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई का 53वां जन्मदिन शनिवार को उनके सर्मथकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं गुंसाई के फार्म हाऊस पर केक कटवा कर गुंसाई का जन्मदिन मनवाया। मेघवाल के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर गुंसाई ने साफा व शाल ओढ़ा कर स्वागत किया एवं भाजपा नेता बृजलाल तावणियां ने बुके देकर मेघवाल का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मेघवाल ने गुंसाई को केक कटवाया एवं शाल, साफा पहना कर जन्मदिन की बधाई दी। मेघवाल ने गुंसाई द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर जीवन जीने की शैली के लिए प्रेरणीय बताया एवं जन्मदिवस के अवसर पर और अधिक उर्जा के साथ जनहित, राष्ट्रहित, पार्टी हित में सर्मपित रहने की प्रेरणा दी। जन्मदिन बधाई गीत का गायन भी सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद मघराज तेजी, प्रकाश मलघट, विष्णु, रूकमानंद, एडवोकेट पुखराज तेजी आदि द्वारा वाल्मिकी समाज द्वारा भी गुंसाई को केट कटवाया गया। कार्यक्रम में विक्रमसिंह राजपुरोहित, लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज गुंसाई, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, शिव तावणियां, कन्हैयालाल सारस्वत, एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, ओमप्रकाश मोहरा, केके पुरोहित, रामलाल नायक, मदनगोपाल स्वामी, ओमप्रकाश बारोटिया, नारायण पवांर, बजरंग शर्मा, आदूराम मेहरा, आमीन शाह काजी, हाकम शाह, मांगू शाह काजी, आजम काजी, सोहनलाल प्रजापत, नानूराम स्वामी, रविकांत महावर, रमेश महावर, श्याम गिरी, अशोक गिरी, राम गिरी, मदनलाल भारती, शंकरलाल मेघवाल आदि मौजूद रहे। पूर्व पार्षद किशोर गिरी गुंसाई एवं भरत गुंसाई ने आभार जताया।

उठाई जनहित की मांगें, मेघवाल ने की 15 लाख की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर स्थानीय बार एसोसीएशन द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। शनिवार को ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में वकीलों ने उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मेघवाल ने प्रजापत को निर्विरोध अध्यक्ष बनने की बधाई एवं शाल, साफा व माल्यापर्ण कर उनका अभिनंदन भी किया। प्रजापत सहित वकीलों ने केन्द्रीय मंत्री से तहसील परिसर में वकीलों के लिए सभागार बनवाने की मांग की एवं वकीलों की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने गुंसाई के जन्मदिन पर क्षेत्र को तोहफे के रूप में सांसद कोष से 15 लाख की लागत से तहसील कार्यालय परिसर में सभागार बनवाने की घोषणा की। वहीं लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज गुंसाई ने लायंस क्लब के लिए भूमि आवंटन करवाने एवं सांसद कोष से प्रस्तावित क्लब भवन में सभागार बनवाने की मांग की। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने इस मौके पर क्षेत्र के कई परिवादियों को सांसद से मिलवाया एवं उनकी परिवाद समाधान करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुंसाई के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में उनके सर्मथक एवं शुभचिंतक शामिल हुए कार्यक्रम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में दिया गया ज्ञापन, केन्द्रीय मंत्री ने की 15 की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा भी किया गया गुंसाई का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर गुंसाई ने विभिन्न पीडितों की परिवाद भी केन्द्रीय मंत्री को सुनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता बृजलाल तावणियां ने बुके देकर किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामूहिक रूप से काटा गया केक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री ने गुंसाई को साफा पहना कर किया अभिनंदन।